फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अवैध वसूली करने वाले विद्युत कर्मियों को दौड़ाया

अवैध वसूली करने वाले विद्युत कर्मियों को दौड़ाया

Fri, 17 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली करने वाले विद्युत कर्मियों को दौड़ाया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर की गांधी रोड पर रीडिंग के नाम पर अवैध वसूली करने वाले विद्युत निगम के कर्मचारियों को नगरवासियों ने दौड़ा लिया। इस दौरान कनेक्शन धारकों ने प्रदर्शन कर रीडिंग के नाम पर अवैध वसूली करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के कुछ मीटर रीडर गांधी रोड पर पहुंचे और मीटर रींडिग लेने के बाद कनेक्शन धारकों से दो-दो सौ रुपये वसूलने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया। तो मीटर रीडर झूठी एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देने लगे। इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा कर उन्हेें दौड़ा लिया। उन्होंने कहा आए दिन विद्युत निगम के मीटर रीडर रींडिग के नाम पर कनेक्शन धारकों से अवैध वसूली कर रहे हैं, लेकिन दर्जनों बार शिकायत करने के बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा निगम के अफसरों की घोर लापरवाही के चलते मीटर रीडर हर महीने निगम को लाखों का नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। इनमें पारस, अंकित, राजेश, प्रमोद, विनोद, अमरदीप, संजीव, नवीन आदि रहे। इस संबंध में जेई टाऊन इंद्रपाल ने कहा मीटर रीडरों की लगातार शिकायत मिल रही है, इसकी जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed