{"_id":"5a0755f54f1c1bd1538bc664","slug":"21510430197-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर हजारो की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर हजारो की ठगी
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसलगढ़ गांव के दो सगे भाइयों से एक व्यक्ति ने नौकरी का झांसा देकर दस हजार रुपये ठग हैं। सिरसलगढ़ गांव निवासी विशेष तोमर कंवर पाल सिंह ने दी तहरीर में कहा एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन किया । इसके बाद शुक्रवार को एक व्यक्ति ने फोन पर काल कर उसे नौकरी के संबंध में बड़ौत बुलाया और उसके बुलाने पर वह बड़ौत पहुंच गया, लेकिन अपने आपको कंपनी का मैनेजर बताने वाला युवक वहां नहीं मिला, लेकिन वह लगातार फोन पर संपर्क करता रहा और लोकेशन बदल कर बुलाता रहा। इसी दौरान उस युवक ने आवेदक के भाई शरद तोमर से संपर्क किया और कहा तुम्हारे भाई की नौकरी के लिए सिक्योरिटी के लिए कुछ रुपये जमा कराने पड़ेंगे। इसके बाद शरद ने बताए बैंक खाते में तीन बार में दस हजार रुपये डलवाए। इसके बाद ठगी करने वाला व्यक्ति कही नहीं मिला और न ही फोन रिसीव किया।