{"_id":"59a5c39c4f1c1be9278b4679","slug":"21504035740-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमला व लूटपाट करने पर परिवाद दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमला व लूटपाट करने पर परिवाद दर्ज
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मीतली गांव निवासी सहदेव सिंह ने बताया वह लिपिक अधिवक्ता है। 19 जुलाई को कचहरी का काम पूरा करने के बाद शाम को अपने घर पर चला गया । करीब साढ़े सात बजे घर पर खाना खा रहा था। तभी गांव के ही तीन लोग घर में घुस आए। आरोपी गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। बचाव में उसकी पत्नी और बच्चे आए तो उनको चाकू से आतंकित कर दिया। आरोपियों ने मकान में रखे 20 हजार रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने उस पर फायर किया। वह बाल-बाल बचा। आरोपी उसकी जेब से छह हजार रुपये और पहने हुई सोने की चैन, अंगूठी लूटकर ले गए। थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में कोर्ट की शरण ली। सीजेएम कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी राहुल, अशोक और कृष्णपाल के खिलाफ परिवाद दर्ज किया। आरोपियों को 28 सितंबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।
महिला से मारपीट, हंगामा
बागपत। पुराना कस्बा निवासी फरजाना के साथ पड़ोस के ही युवक ने गाली-गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
महिला से मारपीट, हंगामा
बागपत। पुराना कस्बा निवासी फरजाना के साथ पड़ोस के ही युवक ने गाली-गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन