फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सुल्तानपुर हटाना में दो फौजी भाइयों पर हमला

सुल्तानपुर हटाना में दो फौजी भाइयों पर हमला

Thu, 17 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर हटाना में दो फौजी भाइयों पर हमला
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सुल्तानपुर हटाना गांव में भाई की हत्या के मामले में मुख्य गवाह दो फौजी भाइयों पर कातिलाना हमला किया। इससे एक घायल हो गया। घायल छुट्टी आया हुआ है। इस संबंध में कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

गांव सुल्तानपुर हटाना निवासी धर्मेंद्र ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा उसके छोटे भाई विक्रम की 2013 में हत्या की। इसमें तीन लोग जेल गए, जबकि एक फरार है। इनमें से दो लोग जमानत पर बाहर आ चुके हैं। उन्होंने बताया विरोधी पक्ष उन पर बार-बार हत्या के मामले में फैसले का दबाव बना रहा हैं। मै और मेरा भाई विपिन सेना में जवान है। विपिन जम्मू-कश्मीर में तैनात है। हम दोनों छुट्टी लेकर घर आए हुए हैं। बुधवार को सुबह के समय करीब छह-सात लोग लाठी-डंडे लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। इसमें विपिन बल्लम लगने से गंभीर घायल हो गया। बाद में हमलारोपी धमकी देकर भाग निकले, यदि फैसला नहीं हुआ तो बुरा अंजाम होगा। धर्मेंद्र ने बताया घर में हमारे मां-बाप रहते हैं उन्हें भी हत्यारोपी तंग करते रहते हैं। उन्होंने बताया वे कई बार कोतवाली में तहरीर दे चुके हैं और उन्हें जान का खतरा बना है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed