{"_id":"598cb3644f1c1bb6338b4711","slug":"21502393188-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़का पैदा न होने पर ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़का पैदा न होने पर ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाला
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाला
बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव में एक महिला को लड़का पैदा न होने और दहेज की एक लाख की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर तीन साल की बच्ची के साथ घर से निकाल दिया।
बावली निवासी राजपाल ने अपनी बेटी सुनीता की शादी हिलवाड़ी के पिंकू नामक व्यक्ति से चार साल पहले की थी। अब उसको तीन साल की एक बच्ची भी है। बेटा पैदा न होने को लेकर उसके पति सास-ससुर पहले ही उसे तंग करते थे। हाल में उससे एक लाख रुपये दहेज में अपने घर से लाकर देने की मांग करने लगे। मना करने पर उन्होंने बुधवार की रात में उसके साथ मारपीट की और उसे बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। किसी तरह वह अपने मायके बावली पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने बृहस्पतिवार को कोतवाली में पति-सास, ससुर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।