फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवकों ने फैक्टरी मालिक से मांगी रंगदारी

युवकों ने फैक्टरी मालिक से मांगी रंगदारी

Tue, 23 Apr 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
युवकों ने फैक्टरी मालिक से मांगी रंगदारी
बागपत। अहेड़ा गांव में इंडो इंडस्ट्रीज के मालिक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पांच युवक पिछले कई महीन से रुपये मांग रहे हैं। कई बार फैक्टरी मालिक पर हमला भी कर चुके हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने पुलिस को आरोपियों के फोटो, वीडियो व ऑडियो भी सौंप दी।
विज्ञापन

दिल्ली के शाहदरा निवासी अमित जैन पुत्र सुरेश चंद्र जैन ने बताया कि उनकी अहेड़ा गांव में चमरावल रोड पर इंडो इंडस्ट्रीज के नाम पर फैक्टरी है। पिछले छह माह से गांव के पांच युवक उससे रंगदारी मांग रहे हैं। आरोपी किसी भी समय हथियार लेेकर फैक्टरी में घुस आते हैं और धमकी देते हैं कि हर महीने 50 हजार रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। रंगदारी न देने पर कई बार उन्होंने पीड़ित पर हमला भी किया। उन्होंने कहा आरोपियों ने 18 और 26 फरवरी, 15 अप्रैल को भी पांचों आरोपियों ने फैक्टरी में पहुंचकर रंगदारी मांगी। पैसे नहीं देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसने इस संबंध में थाना पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन थाना पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पुलिस को आरोपियों के फोटो, वीडियो व ऑडियो भी दी। पुलिस ने आरोपी ओमपाल , ललित, सूरज , मोनू और महेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed