फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुबारिकपुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मुबारिकपुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 10 Mar 2019 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
मुबारिकपुर के  ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
खेकड़ा (बागपत)। बेसहारा पशुओं के आतंक से परेशान होकर क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर के ग्रामीणों ने हंगामा प्रदर्शन किया और अधिकारियों से गांव में गोशाला खुलवाए जाने की मांग की। क्षेत्र के गांवों के जंगल में बेसहारा पशुओं का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बेसहारा पशु खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। शनिवार को क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर के ग्रामीणों ने हंगामा प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि बेसहारा पशु आए दिन उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से गांव में गोशाला बनवाकर बेसहारा पशुओं को गोशाला में छुड़वाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान नितिन, प्रदीप, मुकेश, संदीप, सुनील, विकास, धर्मेंद्र, योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed