फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किशनपुर बराल में शराब पीने से युवक की मौत, हंगामा

किशनपुर बराल में शराब पीने से युवक की मौत, हंगामा

Sun, 24 Feb 2019 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
किशनपुर बराल में शराब पीने से युवक की मौत, हंगामा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

किशनपुर बराल में शराब पीने से फेरी लगाने वाले युवक की मौत हो गई। परिजनों ने ने कहा मोहल्ले में ही अवैध शराब बेची जा रही है। उसके पीने से उसकी मौत हुई है। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों के साथ वार्ता कर शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
मृतक मनोज उम्र 25 वर्ष पुत्र रामनिवास किशनपुर बराल गांव का रहने वाला था। वह प्लास्टिक की वस्तुएं फेरी लगा कर ग्रामीण क्षेत्र में बेचता था। शुक्रवार की रात में वह मोहल्ले में ही बेचने वाले तस्कर से अवैध शराब खरीदकर लाया और वह सुबह वह मृतक पड़ा मिला। उसके पास रसीला संतरा की खाली बोतल भी पड़ी मिली। उसकी मौत की सूचना पर मोहल्ले के लोगों में आक्रोश फैल गया और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कई घंट शव मकान में पड़ा रहा, क्योंकि उसकी पत्नी मायके में गई हुई थी। इसी बीच पुलिस ने गांव के कुछ लोगों की मदद से परिजनों को मनाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भी नहीं भेजा। गांव के लोगों ने कहा काफी अर्से से उनके गांव में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। पिछले कुछ दिन एक शराब तस्कर को पुलिस जेल भेज चुकी है। अब उसका भाई अवैध शराब की बिक्री कर रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो माह पर अवैध शराब पीने से सोनू और प्रवीण की मौत भी हो चुकी है। मृतक के तीन भाई हैं। मनोज सबसे छोटा था। उसकी पत्नी सुनीता, आठ वर्षीय उसका बेटा जतिन, पांच वर्षीय तुषार, तीन साल का लड्डू नामक तीन बेटे हैं। सूचना मिलते ही उसकी पत्नी सीमा भी मायके से आ गई । इस संबंध में सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया मनोज शराब पीने का आदी था। अधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई है। थाना प्रभारी नरेश चंद ने कहा अवैध शराब बिक्री को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है, लेकिन शराब तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। मनोज के परिजनों के कहने के बाद भी शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफवाह से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
बड़ौत। किशनपुर बराल में शनिवार की सुबह यह अफवाह फैल गई। जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इस सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि शराब पीने से एक ही युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed