{"_id":"5c2a755fbdec2256c93f80e5","slug":"201546286431-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने ताना तमंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने ताना तमंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आरोपी युवक ने दुष्कर्म पीड़ित पर तमंचा तान दिया। मुकदमा वापस न लेने पर गोली से उड़ाने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर तमंचा व कारतूस बरामद हुए। दो माह से दुष्कर्म के मामले में आरोपी फरार चल रहा था।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से दो माह पहले युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने भूरा पुत्र रहीसू निवासी असारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी तभी से फरार था। पुलिस ने उसकी तलाश में कई बार दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। सोमवार को आरोपी तमंचा लेकर दुष्कर्म पीड़ित के घर पहुंचा। पीड़ित महिला की कनपटी पर तमंचा लगाकर धमकी दी कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया तो गोली से उड़ा देगा। महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पीड़ित के घर पहुंची तो आरोपी भागने लगा। पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। एसआई अनूप सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में आरोपी फरार था। पुलिस को उसकी तलाश थी। दुष्कर्म पीड़ित को गोली से उड़ाने की धमकी देने पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।