{"_id":"5c083077bdec2241d045b14b","slug":"201544040567-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में युवती से शादी कर तीन साल तक संबध बनाकर भाग निकला युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में युवती से शादी कर तीन साल तक संबध बनाकर भाग निकला युवक
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने दिल्ली में एक मोहल्ले की रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया और तीन साल तक संबंध बनाए। आठ दिन पहले वह घर से जेवरात, नगदी व अन्य सामान लेकर भाग गया। युवती उसे तलाशते कोतवाली पहुंची तो पता चला कि जो नाम उसने बताया वह बिनौली थाना क्षेत्र का था और उसने बिनौली थाने में तहरीर दी।
दिल्ली की रहने वाली एक युवती का बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का फेस बुक पर संपर्क हुआ। पहले दोनों में फेस बुक पर बात करने लगे। फिर दोनों ने शादी करने का प्रस्ताव रखा तो युवक ने दिल्ली जाकर तीन साल पहले उससे शादी की और दिल्ली में दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। आठ दिन पहले युवक घर से नगदी, जेवरात, व अन्य सामान लेकर भाग गया। युवती ने पहले उसे दिल्ली में तलाश किया। बाद में पता चला कि वह बागपत जनपद के एक गांव का रहने वाला है तो युवती बड़ौत कोतवाली पहुंची, लेकिन जिस गांव के युवक का नाम वह बता रही थी वह गांव बिनौली थाना क्षेत्र का था तो पुलिस ने उसे वहां भेज दिया। उसने बिनौली थाने में तहरीर दी। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई।