{"_id":"5bb51b00867a5523e256a587","slug":"201538595584-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाला फर्जी चेक से 25 लाख रुपये निकालने का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाला फर्जी चेक से 25 लाख रुपये निकालने का मामला
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सिंडिकेट बैंक की मुख्य शाखा से एक युवक द्वारा फर्जी चेक से 25 लाख रुपये निकालने के प्रयास के मामले में शाखा प्रबंधक द्वारा बड़ौत कोतवाली पर मामला दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने इस मामले को ठंडे बस्ते मेें डाल दिया। इससे ग्राम विकास सचिवों मेें पुलिस के प्रति आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यशाली पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए इसकी शिकायत कमिश्नर से करने की बात कहीे।
उल्लेखनीय है कि छपरौली ब्लाक में तैनात सचिव गौरव खोखर ने 12 सितंबर को लूंब गांव के प्रधान सुभाष को 35 सौ रुपये का मानदेय का चेक जारी किया। सचिव गौरव खोखर 19 सितंबर को सिंडिकेट बैंक शाखा लूंब में चेक की एंटी कराने पहुंचा तो बड़ौत शाखा प्रबंधक हुशनेंद्र ने उन्हें फोन पर बताया कि एक युवक 25 लाख रुपये का चेक लेकर आया है, इस पर ग्राम प्रधान और सचिव की मोहर लगी है तो वे बैंक शाखा पर पहुंचे तो यह मामला फर्जी मिला।
बैंक प्रबंधक ने पुलिस को बुलाकर आरोप युवक को सौंपा। इस संबंध मेें बैंक प्रबंधक हुशनेन्द्र सिंह ने आरोपी युवक शमीम खान पुत्र कल्लू निवासी सरकुर्लर रोड पट्टी चौधरान के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने 20 सितंबर को मामला दर्ज किया। पकडे़ गए युवक ने बताया था कि 25 लाख रुपये का चेक प्रधान ने उसे दिया है। मामला दर्ज कर पूर्व कोतवाल बीएस सिरोही ने प्रधान को कोतवाली में पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। अब कई दिन बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे सचिवों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
ग्राम विकास सचिवों ने पुलिस फर्जी चेक मामले में लापरवाही बरत रही है। उन्होंने इसकी शिकायत कमिश्नर से करने की बात कहीं। इस संबंध में कोतवाल संजीव कुमार ने कहा कि उनकी हाल ही में तैनाती हुई है। फर्जी चेक प्रकरण की गहराई से जांच कराई जाएगी। इस संबंध में प्रधान सहित अन्य लोगों से भी गंभीरता से पूछताछ की जाएगी।