फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चौपाल पर बैठने को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष

चौपाल पर बैठने को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष

Wed, 19 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
चौपाल पर बैठने को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शिकोहपुर गांव में सोमवार की रात्रि दलित चौपाल पर बैठने को लेकर दो पक्षों मेें संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से पत्थर और लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष से दो भाई घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया।

घायलों में रवि और अजय पुत्र चमन सिंह शिकोहपुर गांव के रहने वाले हैं। सोमवार की रात्रि में जब वे दलित चौपाल पर बैठे थे तो गांव के ही कुछ युवकों ने उन्हें चौपाल पर बैठने से मना किया। जब उन्होंने मना कर दिया तो दोनों पक्षों में गाली-गलौच हुई और पथराव शुरू हो गया और लोगों मेें भगदड़ मच गई। इसके बाद लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर भाग गए। घायलों को कोतवाली लाया गया। उन्होंने तहरीर दी। बाद मेें उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, वहां के चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed