{"_id":"5b84515142c792465f7cf669","slug":"201535398225-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजपुर निनाना के जंगल में गोकशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैजपुर निनाना के जंगल में गोकशी
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
फैजपुर निनाना गांव के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत किया। जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवशेष को दफनाया। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस का घेराव किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
फैजपुर निनाना गांव निवासी किसान उम्मेद सिंह ने बताया कि वह सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे लुहारी मार्ग स्थित अपने खेेत में गया था। उसे ईख के खेत में दो गोवंश के अवशेष पड़े मिले। इसकी सूचना उसने मोबाइल फोन पर ग्रामीणों को दी। गोकशी की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने जमकर हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। ग्रामीणों की पुलिस से नोंक झोंक हुई।
ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में आए दिन गोकशी के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। बाद में पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवशेषों को दफनाया। इस संबंध में खेत मालिक उम्मेद सिंह ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में उप्र गोवध निवारण अधिनियम 1955 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया। गोकशी की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष मधू सूदन शास्त्री के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल का घेराव किया। उन्होंने कहा जिले में गोकशी की घटनाएं बढ़ रही है। पुलिस रात्रि में गश्त नहीं करती। चेतावनी दी कि यदि गोकशी की घटना नहीं रोकी गई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही गोकशी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मौके पर मुकेश तोमर, हरेंद्र, रिंकू कुमार, सचिन वत्स, अंकित, बड़ौत, सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।