{"_id":"5b6f36c34f1c1be4258b474e","slug":"201534015171-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के झुंड ने छत पर बैठी महिलाओं व बच्चों पर हमला बोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदरों के झुंड ने छत पर बैठी महिलाओं व बच्चों पर हमला बोला
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर की पट्टी चौधरान मेें शनिवार को मकान की छत पर बैठी महिलाओं और बच्चों पर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। दो महिलाओं को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया। जबकि बच्चों ने भागकर जान बचाई। बाद में बंदरों ने छत पर बने कमरे में घुसकर टीवी, अलमारी सहित हजारों रुपयों के सामान को नीचे गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया। आक्रोशित लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
शनिवार की तड़के बड़ौत निवासी संगीता, ममता व साक्षी अपने-अपने बच्चों के साथ मकान की छत पर बैठी थी। तभी बंदरों के एक झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। बच्चों ने वहां से भागकर जान बचाई। जबकि बंदरों ने संगीता और ममता को काटकर घायल कर दिया। महिलाओं और बच्चों के शोर की आवाज सुनकर घर में मौजूद लोग लाठी-डंडे लेकर छत पर दौड़ा तो बंदर छत पर बने मकान मेें घुस गए और वहां पर रखे टीवी, अलमारी आदि सामान तो नीचे गिराकर वहां से भाग निकले। लोगों ने बताया कि बंदरों ने करीबन 30 हजार का नुकसान कर दिया। आए दिन नगर में बंदरों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन शिकायतों के बावजूद बंदरों को पकड़ने के लिए कोई योजना नहीं बनाई जा रही है। इससे आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन किया और नगरपालिका व वन विभाग के अफसरों से बंदरों को पकड़ने की मांग की। इस दौरान पालिका के चेयरमैन अमित राणा ने कहा जल्द ही लोगों को बंदरों से निजात दिलाया जाएगा।