{"_id":"5b4510c74f1c1b9d468b5d16","slug":"201531252935-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगने पर राजमिस्त्री को दी यातनाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी मांगने पर राजमिस्त्री को दी यातनाएं
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। गोविंद विहार कॉलोनी मेें पत्थर का काम करने वाले राजमिस्त्री द्वारा मजदूरी के 35 हजार रुपये मांगने पर मकान मालिक ने उसे बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी और 20 हजार रुपये व बाइक छीन ली। बाद में उसके परिजनों से एक लाख रुपये लाने की मांग की। किसी तरह वह बंधन मुक्त हुआ और उसने परिजनों को सूचना दी। वे उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी।
गोविंद विहार में हर्रा जनपद मेरठ का राशिद पुत्र इदरीश एक मकान में पत्थर लगाने का काम कर रहा था। उसे पांच सौ रुपये पेशगी दी। काम समाप्त होने पर उसके 35 हजार रुपये मकान मालिक पर बने। सोमवार शाम 35 हजार रुपये मांगने गया तो मकान मालिक ने उसे बंधक बना लिया और उसे घोर यातनाएं देकर उससे 20 हजार की नगदी और बाइक लूट ली। उसके परिजनों से एक लाख रुपये लाने को कहा। किसी तरह वह सोमवार की देर रात बंधन मुक्त हुआ और परिजनों को आपबीती बताई। मंगलवार को राशिद परिजनों को लेकर कोतवाली पहुंचा और प्रदर्शन कर आरोपी मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस पर एसएसआई रमेश सिंधु ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्रदर्शन में गुलजार, जावेद, भूरा, इरफान, आलिम, अली शेर, अनीस अहमद आदि रहे।