{"_id":"5b3a7f344f1c1b14588b45f6","slug":"201530560308-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा कंपनी के सेल्समैन से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा कंपनी के सेल्समैन से लूट
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
कान्हड़-दोघट मार्ग पर दवा कंपनी के सेल्समैन से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर हजारों की नगदी, मोबाइल और दवा लूट ली। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने तहरीर दी।
बिहारीपुर गांव निवासी कपिल पुत्र महेश दवा कंपनी का सेल्समैन है। सोमवार को वह दोघट में दवा सप्लाई करने जा रहा था। जब वह कान्हड़-दोघट मार्ग पर पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया और उससे छह हजार रुपये की नगदी, मोबाइल और दवा से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे । इस संबंध में सेल्समैन ने तहरीर दी। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामला मारपीट का लगा रहा है। जांच की जा रही है।