{"_id":"5b3a7f2d4f1c1b16588b4690","slug":"201530560301-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने बाइक सवार महिला की चेन झपटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने बाइक सवार महिला की चेन झपटी
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सोमवार को शाम के समय बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर पौत्र को चिकित्सक को दिखाने जा रही महिला की बाइक सवार सोने की चेन झपटकर ले गए। पीड़ित मीता पत्नी कृष्णपाल खिरनी मोहल्ला बड़ौत की है, वह सोमवार को शाम के समय अपने बेटे मोहित के साथ बाइक पर सवार होकर पौत्र को दिखाने के लिए चिकित्सक के पास पर जा रही थी, जब वह गांधी रोड के नजदीक रजबाहे की पटरी पर पहुंची तो बाइक पर दो युवक आए और महिला की सोने की चेन झपटकर ले गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के कुछ लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया। लोगों के शोर मचाने पर रामा कॉलोनी के पास सभासद योगेश तोमर और उसके साथी ने भी बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे सभासद को चकमा देखकर भागने में सफल रहे। महिला की झपटने की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। इस संबंध मेें पीड़ित ने कोतवाली मेें तहरीर दी ।