फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोतवाली में पुलिस के सामने पीड़ित महिला पर हमला

कोतवाली में पुलिस के सामने पीड़ित महिला पर हमला

Thu, 31 May 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में पुलिस के सामने पीड़ित महिला पर हमला
बागपत।
विज्ञापन

खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में महिला ने पांच-छह युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया तो हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने पीड़ित महिला पर हमला बोल दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को ग्रामीणों से बचाकर कोतवाली लेकर पहुंची तो ग्रामीणों ने कोतवाली में घुसकर महिला के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं पुलिस पर भी महिलाओं ने हमला किया। पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ डाली। कोतवाली के कार्यालय में तोड़फोड़ की कोशिश की। पुलिस ने बल प्रयोग कर उग्र भीड़ को काबू किया। इस मामले में पीड़ित महिला ने ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस मामले में पीड़ित महिला ने चार को नामजद कर 29 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खुब्बीपुर निवाड़ा गांव निवासी एक महिला के साथ बुधवार की सुबह पांच-छह युवकों ने छेड़छाड़ की। महिला ने युवकों के परिजनों से शिकायत की तो हंगामा हो गया। युवकों के परिजनों ने महिला पर देह व्यापार का आरोप लगाकर मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को ग्रामीणों से बचाकर कोतवाली लेकर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली पर चढ़ाई कर दी। अंदर कार्यालय में घुसकर पीड़ित महिला पर हमला बोल दिया। पुलिस के सामने महिला की पिटाई कर दी। पुलिस ने जब उग्र ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की तो महिलाएं भड़क गई। महिला ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। उनकी वर्दी तक फाड़ डाली। कार्यालय में तोड़फोड़ की कोशिश की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा महिला झूठा आरोप लगाकर युवकों को फंसाना चाहती हैं। उन्होंने महिला पर देह व्यापारी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि महिला के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। बाहरी युवकों का महिला के घर में आना जाना लगता रहा है। इसे गांव में नहीं रहने देंगे। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने ग्रामीणों को कार्यालय से बाहर करने की कोशिश की तो महिलाओं ने उनके साथ भी हाथापाई की। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर किसी तरह ग्रामीणों को कोतवाली से बाहर खदेड़ा। ग्रामीणों ने धमकी दी कि यदि महिला गांव में घुसी तो उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पीड़ित महिला ने कहा पांच-छह युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। परिजनों से शिकायत की तो उल्टे उस पर गलत आरोप लगाने लगे। पुलिस के सामने उन्होंने मुझे मारने की कोशिश की है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर हमला करने वाले 29 ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। पीड़ित महिला को पुलिस सुरक्षा दी।

महिलाओं के तेवर देखकर पुलिस के छूटे पसीने
बागपत। कोतवाली के कार्यालय से हमलावर महिलाओं को बाहर निकालने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस कर्मियों को महिलाएं सीधा चैलेंज करती रहीं। गाली गलौच तक की गई। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह महिलाओं को धक्का देकर बाहर निकाला और कार्यालय का गेट बंद कर लिया। महिलाओं ने बंद गेट को भी तोड़ने की कोशिश की। महिलाओं के गुस्से को देखकर पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।

कोतवाली से गायब मिली महिला पुलिस
बागपत। कोतवाली में हंगामे के दौरान एक भी महिला पुलिस कर्मी नहीं दिखी। मारपीट की घटना के आधा घंटे बाद महिला पुलिस कर्मी कोतवाली पहुंची। उग्र महिलाओं को कोतवाली से बाहर निकालने की कोशिश की तो महिलाएं उनसे भी भिड़ गई। बाद में ग्रामीण किसी तरह आक्रोशित महिलाओं को समझाकर वापस ले गए।


अब पुलिस से नहीं डरते लोग
बागपत। जिस तरह से खुब्बीपुर निवाड़ा के ग्रामीणों ने कोतवाली में घुसकर महिला पर हमला व पुलिस कर्मियों की पिटाई की, इससे साफ हो गया है कि अब पुलिस का डर नहीं रहा है। इससे पहले भी कई बार पुलिस पिट चुकी है। एक सप्ताह पहले मुगलपुर मोहल्ले में लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। जिसमें एसएसआई धर्मेन्द्र सिंह संधु समेत कई घायल हो गए थे। इन घटनाओं के बाद भी पुलिस कोई सबक नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed