फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रात में घर में घुसकर युवक ने किशोर से रेप किया

रात में घर में घुसकर युवक ने किशोर से रेप किया

Sat, 07 Apr 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
रात में घर में घुसकर युवक ने किशोर से रेप किया
छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात में घर में घुसकर युवक ने किशोरी से रेप किया। विरोध करने पर किशोरी को पीटा। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन कमरे में पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को लोगों से बचाया। पुलिस ने किशोरी को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया। आरोपी भी सिर में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

मामला छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव है। बृहस्पतिवार की रात में 16 वर्षीय किशोरी अपने घर में ऊपरी मंजिल पर अकेली सो रही थी और परिजन नीचे आंगन में सो रहे थे। रात्रि में एक बजे गांव का ही एक युवक बराबर में खाली पड़े प्लाट से सीढ़ी लगाकर किशोरी के घर में घुसा और मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रही किशोरी को कमरे में खींच ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ रेप किया। विरोध करने पर किशोरी को पीटा। इससे किशोरी के शरीर पर पिटाई के निशान हैं और सिर फटा हुआ है।
विज्ञापन

किशोरी का शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर रात्रि में ही छपरौली थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और आरोपी को लोगों से बचाकर सीएचसी छपरौली में भर्ती कराया। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है। इस संबंध में किशोरी के पिता ने आरोपी हैदर पुत्र सईद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया । इस संबंध में छपरौली थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके सिर में चोट लगी है। आरोपी युवक पशु व्यापारी है। उपचार कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed