फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चोरी का था केंटर में लदा हेल्थ क्लब का सामान

चोरी का था केंटर में लदा हेल्थ क्लब का सामान

Fri, 06 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
चोरी का था केंटर में लदा हेल्थ क्लब का सामान
बागपत। दिल्ली-सहानपुर हाइवे पर बुधवार को रिवर पार्क के पास केंटर चालक द्वारा पुलिस को कुचलने के प्रयास के मामले में एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। केंटर में लदा हुआ हेल्थ क्लब का सामान चोरी का मिला। पुलिस ने सामान को कब्जे में ले लिया और चालक को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन

बुधवार की शाम दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर चेकिंग के दौरान हेल्थ क्लब के सामान से लदे केंटर चालक ने दरोगा को कुचलने का प्रयास किया । पुलिस ने केंटर समेत चालक को पकड़ लिया । एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि केंटर में लदा हेल्थ केयर का सामान दिल्ली से चोरी कर बागपत लाया जा रहा था। उन्होंने चालक से सामान की रशीद दिखाने को कहा, लेकिन वह रशीद नहीं दिखा पाया। एसएसआई ने केंटर चालक चमन पुत्र ओमवीर निवासी पिलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी केंटर चालक को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। केंटर में लदे हेल्थ क्लब के सामान को कब्जे में ले लिया है और केंटर को सीज कर दिया है। आरोपी केंटर चालक को छुड़ाने के लिए बृहस्पतिवार को दिन भरी कोतवाली में लोगों की भीड़ लगी रही। कई सफेद पेश नेताओं ने भी पुलिस से सिफारिश की।
विज्ञापन


पुलिस ने झूठा फंसाया
बागपत। आरोपी चालक चमन ने बताया कि हेल्थ केयर का सामान बागपत निवासी शौकीन का था। वह उसे दिल्ली से लेकर आया । पुलिस ने उसे झूठा फंसा दिया। उसने किसी भी पुलिस कर्मी को कुचलने का प्रयास नहीं किया। वह तो पुलिस ने डर कर भाग रहा था। उसे नहीं पता था कि बागपत पुलिस उसे इस तरह की झूठे मुकदमे में फंसा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed