{"_id":"5ac67ef94f1c1bd4618b5b13","slug":"201522958073-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग के मामले में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग के मामले में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। रहतना गांव के प्रधान भारतवीर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन को नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिशें दी।
मंगलवार की देर रात कार से तीन लोगों के साथ रहतना गांव लौट रहे प्रधान भारतवीर पर आठ बदमाशों ने बेगमाबाद गढ़ी-रहतना मार्ग पर लूटपाट के इरादे से फायरिंग की थी। बुधवार को प्रधान ने तीन युवकों को नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। देर रात इस मामले में प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने रोहित, जोनी, संजय निवासी रहतना व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिशें दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी है। इस संबंध में दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।