फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रहतना में बंजर भूमि को लेकर दो पक्ष भिड़े

रहतना में बंजर भूमि को लेकर दो पक्ष भिड़े

Thu, 05 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
रहतना में बंजर भूमि को लेकर दो पक्ष भिड़े
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

रहतना गांव में बंजर भूमि के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ से 3-4 लोगों को हिरासत में लिया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
रहतना गांव निवासी कृष्णपाल और रोशन का बंजर भूमि को लेकर काफी दिन से विवाद चल रहा है। दोनों ही पक्ष इस भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। बुधवार को उनके खिलाफ कहासुनी हो गई। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष के कृष्णपाल और दूसरे पक्ष के अंकित, बबलू, सोनू, बेदू निवासी रहतना घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को अलग-अलग किया। पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी । इस संबंध में एसएसआई रमेश सिंधू ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर आ गई है। मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ रहतना गांव में ही मारपीट की दूसरी घटना हुई। अंकित पुत्र चांद को पड़ोसी दो युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed