{"_id":"5ab005e24f1c1bc0758b66a5","slug":"201521485282-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत पुलिस पर लगाया आरोपियों को बचाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ौत पुलिस पर लगाया आरोपियों को बचाने का आरोप
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेड़ा इस्लामपुर के ओमबीर हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बड़ौत पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
खेड़ा इस्लामपुर गांव में दो मार्च को ओमबीर अचानक लापता हो गया था। 12 मार्च को गांव के पास ही कुएं में उसका शव पड़ा मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने बताया कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। मामले में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बड़ौत पुलिस ने उसी दिन से चारों आरोपियों को हिरासत में लिया हुआ है, लेकिन उन्हें जेल नहीं भेज रही है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। राजपाल, रोहताश, चेतन, अरूण, सुनील आदि शामिल रहे।