फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खरखौदा पुलिस बड़ौत से युवक को उठा ले गई

खरखौदा पुलिस बड़ौत से युवक को उठा ले गई

Wed, 14 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा पुलिस बड़ौत से युवक को उठा ले गई
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मेरठ जनपद के खरखौदा गांव में एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपने ही साथी सिक्योरिटी गार्ड का एटीएम बदलकर 71 हजार रुपये एटीएम से निकाले और वह फरार हो गया। वहां की पुलिस उसकी तलाश में बड़ौत पहुंची और उसे पकड़ ले गई।

कुछ दिन पहले खरखौदा थाना क्षेत्र में खरखौदा निवासी संदीप पुत्र सतबीर किसी फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड पद पर तैनात था। वहीं पर उसका दोस्त भी सिक्योरिटी गार्ड में था। उसने अपने ही दोस्त का एटीएम बदलकर उसके खाते से एटीएम से 71 हजार रुपये निकाल लिये। इस संबंध में मामला थाना खरखौदा में दर्ज है और तभी से वह फरार चल रहा है। खरखौदा पुलिस को लोकेशन मिली कि वह बड़ौत में पट्टी चौधरान में रह रहा है। इस सूचना पर वहां की पुलिस बड़ौत पहुंची और यहां की पुलिस को साथ लेकर दबिश दी और संदीप को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। इस संबंध में एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि वहां की पुलिस आई थी और संदीप नामक व्यक्ति को अपने हिरासत में लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed