{"_id":"5a945db44f1c1bfe7e8b7dc4","slug":"201519672756-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपी दफ्तर पर लगी रही फरियादियों की भीड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपी दफ्तर पर लगी रही फरियादियों की भीड़
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एसपी कार्यालय पर दिन भर शिकायतकर्ताओं की भीड़ लगी रही। बड़का ग्राम प्रधान मुन्नी बेगम ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 फरवरी शाम 4-5 लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया था। इस संबंध में उन्होने बड़ौत कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 25 फरवरी को आरोपी पक्ष के लोगों उनके घर पहुंचे और फैसले का दबाव बनाने लगे। धमकी दी कि यदि फैसला नहीं किया तो झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
आजाद नगर बड़ौत निवासी सतपाल ने बताया कि 18 फरवरी को वह घर से दवाई लेने गया था। घर पर पत्नी अकेली थी। जब वह वापस लौटा तो पत्नी नहीं मिली। उसने एक युवक पर उसे बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। यह भी बताया है कि पत्नी घर से सोने-चांदी के जेवर व हजारों की नगदी भी ले गई है। पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
कुंती देवी पत्नी स्व. ब्रह्मजीत निवासी छपरौली ने बताया कि वह अपने पति के मकान के उत्तर में एक आम रास्ता है। पड़ोसी उस रास्ते पर आने-जाने से मना करते हैं और मारपीट पर उतारू रहते हैं। 24 फरवरी को 10-12 लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व सरियों से हमला बोल दिया और उसे व उसकी दो बेटियों को मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी बेटियों के साथ अश्लील हरकतें की। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। उसने छपरौली थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्हें दो घंटे तक थाने पर बैठाए रखा। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
वीरेंद्र पुत्र महेंद्र निवासी सूजरा ने बताया कि उसकी शादी रानी पुत्री हरिराम उर्फ योगेंद्र राम निवासी बहरा कोठी जिला पूनिया बिहार के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। उनकी काफी दिनों से विवाद चल रहा है। दोनों बच्चें वीरेंद्र उसके पास ही रहते है। 23 फरवरी को जब वह मजदूरी पर गया तो पत्नी घर पर आई और दोनों बच्चों को साथ ले गई। उसने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।