{"_id":"5a6a34544f1c1b91268b66db","slug":"201516909652-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी के आरोपियों ने युवक को दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी के आरोपियों ने युवक को दी धमकी
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कुरैशियान मोहल्ले के इशाद पुत्र इब्राहिम को गोकशी के आरोपी जान से मारने और रंगदारी और दुष्कर्म जैसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
इरशाद ने बताया कि 21 जनवरी की शाम को वह अपने बेटे को चिकित्सक के यहां दिखाकर आ रहा था। जब वह सरकुलर रोड खत्ते के पास आया तो एक युवक ने उसे रंजिशन बाइक से टक्कर मार दी थी। जिस पर वह चुपचाप अपने घर चला गया था। 21 जनवरी की रात्रि नौ बजे वह घर पर परचून की दुकान पर बैठा था, तभी पड़ोसी चार युवक आए और कहने लगे कि तुमने जो अपहरण के प्रयास का मुकदमा कर रखा है, उसमें फैसला कर लो। इरशाद के मना करने पर उन्होंने उस पर जान से मारने की धमकी देकर गोली चलाई, लेकिन वह मिस हो गई। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया। आरोपियों पर गोकशी और आईपीसी की धारा 307 के तहत बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। बृहस्पतिवार को सुबह के समय वह अपनी दुकान के लिए दूध लेने जा रहा था, तभी उक्त आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और मारने की धमकी दी।