फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भगौट में युवक ने भाई पर फावड़े से किया प्रहार

भगौट में युवक ने भाई पर फावड़े से किया प्रहार

Thu, 28 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
भगौट में युवक ने भाई पर फावड़े से किया प्रहार
चांदीनगर (बागपत)। भगौट गांव में सोते समय युवक ने भाई पर फावड़े से प्रहार किया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है। आरोप है कि भाई ने ही युवक पर हमला किया है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत चांदीनगर पुलिस से की।
विज्ञापन

भगौट गांव निवासी सुनील उर्फ सोनू मंगलवार की रात में अपने मकान में सो रहा था। देर रात जान से मारने की नियत से उस पर फावड़े से हमला कर दिया । उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार और मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। उनको देखकर हमलावर धमकी देकर भाग गया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां के चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर किया। परिजनों ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस के अनुसार शादी को लेकर घर में विवाद चल रहा है। साथ ही हमला करने का आरोपी शराब पीता है। सुनील उसे रोकता था, जो उसका छोटा भाई है। इसे लेकर उस पर हमला किया। दूसरी तरफ चांदीनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा युवक पर उसके भाई ने ही हमला किया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed