फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हरियाणा में अनुमति, नैथला गांव में कराया जा रहा खनन

हरियाणा में अनुमति, नैथला गांव में कराया जा रहा खनन

Fri, 22 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में अनुमति, नैथला गांव में कराया जा रहा खनन
बागपत। हरियाणा में अवैध खनन हो रहा और नैथला गांव में वाहनों के लिए रास्ता दिया गया है। गांव में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसके विरोध में गांव के लोगों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। एडीएम न्यायिक को प्रधान सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नैथला गांव के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम न्यायिक विधान जायसवाल को शिकायती पत्र सौंपा। अवगत कराया कि यमुना में अवैध खनन किया जा रहा है। रात के समय माफिया यूपी की ओर से मशीनों द्वारा अवैध खनन कर गाड़ियों को हरियाणा की ओर से निकालते हैं। रात में यमुना को हाईवे बना दिया जाता है। ट्रकों की लंबी कतार लग जाती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान की मिलीभगत से माफिया सक्रिय है। गलत तरीके से गांव में पंचायत की जमीन पर रास्ते की अनुमति दे रखी है। जिसका मुआवजा भी गांव पंचायत के कोष में जमा नहीं कराया गया है। ग्राम पंचायत सदस्यों से भी इस संबंध में कोई वार्ता नहीं की गई। खनन के आदेश हरियाणा में है, लेकिन यूपी क्षेत्र की सीमाओं पर खनन किया जा रहा है। माफिया हथियार दिखाकर ग्रामीणों का भयभीत करते है। खनन का गांव के लोगों ने विरोध किया तो 40 लोगों को मुचलके पाबंद करा दिए गए। बताया कि यमुना में बाढ़ आने से गांव में पानी पहुंचने का खतरा है। एडीएम से कार्रवाई की मांग की। श्रद्धानंद, रणवीर सिंह, गोलू, बबली, सुरेश चंद, रविदत्त, दिनेश, संजय, राजीव, मुकेश, सुरेश, राजवीर, बिजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed