फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ौत से बड़ी बहन का अपहरण, छोटी से दुष्कर्म की कोशिश

बड़ौत से बड़ी बहन का अपहरण, छोटी से दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 20 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत से बड़ी बहन का अपहरण, छोटी से दुष्कर्म की कोशिश
बागपत। बड़ौत में बड़ी बहन का अपहरण और छोटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों ने अपहृत युवती को खूब तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बाद में कोतवाली में दो लोगों को नामजद कर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बड़ौत के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि रिश्तेदारी का एक युवक उनके घर में ही रहता था। आरोपी उसकी बेटी पर गलत नजर रखने लगा था। उसने अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर उसकी बड़ी बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया। उसकी छोटी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कीं। इतना ही नहीं उसके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। बाद में आरोपी भुगत लेने की धमकी देकर भाग गए। पता चलने पर उनको तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। उसकी बेटी आरोपियों के चंगुल में हैं। इससे उनका पूरा परिवार परेशान है। उसने अपनी बेटी की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में आरोपी शिवराज, राजेंद्र और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली इंचार्ज हरेराम यादव ने बताया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लड़की को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उसको बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


महिला से अभद्रता, मारपीट
बागपत। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ पड़ोस के ही युवक ने गली-गलौज कर अभद्रता की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed