{"_id":"5a15d5734f1c1b3c3d8b9266","slug":"201511380339-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत के अध्यक्ष पद के 14 उम्मीदवारों को नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत के अध्यक्ष पद के 14 उम्मीदवारों को नोटिस
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। बगैर अनुमति के चुनाव प्रचार, चुनावी खर्च नहीं देने और भोंपू का नियम विरुद्ध प्रयोग करने आदि बिंदुओं पर नोटिस जारी किया। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा कि जांच कराई जा रही है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
बागपत शहर के सरकारी भवनों पर पोस्टर चस्पा किए हैं। कोतवाली की दीवार पर भी प्रत्याशियों ने अपने पोस्टर लगाए हैं। एसडीएम एवं सहायक चुनाव अधिकारी विवेक कुमार यादव ने बताया अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने अपने खर्चे का ब्योरा नहीं दिया । इसके अलावा पोस्टरों पर उनकी संख्या और प्रेस का नाम तक अंकित नहीं कराया । अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया । खर्चों का ब्योरा और प्रेस के संचालक का नाम देने के नाम देने के लिए निर्देशित किया है। कार्य में लापरवाही बरती है तो संबंधित के खिलाफ आचार संहिता की धाराओं में कार्रवाई होगी। शहर में चुनाव प्रचार के लिए भोंपू नियम विरुद्ध बजाए जा रहे हैं। प्रत्याशियों ने अपने खर्च का रजिस्टर जमा नहीं किया है। अध्यक्ष पद के लिए यहां इसरार राणा, डॉ. शराफत अली, अब्दुल वाहिद, बबली देवी, रणवीर सिंह चौहान, मनोज वर्मा, संजय प्रजापति, अमित, राकेश, राजूद्दीन एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, वकील अहमद, अनुज जैन को नोटिस जारी किया है।
बड़ौत में अश्वनी तोमर को नोटिस
बड़ौत। नगर पालिका परिषद बड़ौत के रालोद प्रत्याशी अश्वनी तोमर को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी किया है। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया पालिका चुनाव में रालोद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अश्वनी तोमर ने मंगलवार की रात्रि पट्टी मेहर में सामुदायिक भवन में बिना किसी सूचना व अनुमति बिना कार्यक्रम किया। जो अचार संहिता का उल्लंघन हैं। उन्होंने दो दिन का नोटिस जारी किया कि वे स्पष्टीकरण दें।
विज्ञापन
उड़नदस्ते के प्रभारी ने की जांच
अमीनगर सराय। नगर पंचायत के लिए नामित उड़नदस्ते के प्रभारी देवेंद्र सिंह सोलंकी ने सभी उम्मीदवारों के प्रचार सामग्री, फ्लैक्स, बैनर और सामान की जांच की। चेतावनी दी यदि बिना अनुमति से कोई सभा और अन्य कार्य होता मिला तो कार्रवाई होगी। एसआई मुनेंद्र सिंह, रमेश मौजूद रहे।
टीकरी और दोघट में पहुंचे अधिकारी
दाहा। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और सीओ रामानंद कुशवाह ने टीकरी और दोघट नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से मतदान के बारे में जानकारी ली। मतदाताओं से निडर होकर मतदान करने के लिए कहा।
बागपत की सड़कों पर उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां
बागपत। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार के जुलूस में सड़कों पर बाइक से स्टंट दिखाए । समर्थकों ने घोड़ा-बुग्गी और ऊंट की सवारी की। मुख्य मार्गों पर जाम लग गया। कोतवाली के सामने से ही जुलूस गुजरा। करीब दो घंटे तक प्रत्याशी ने जुलूस निकाला। बाइक स्टंट के कारण अन्य वाहन चालक सड़कों से हट गए। कोर्ट रोड के अलावा शहर के मुख्य बाजारों से यह जुलूस गुजरा। इस बीच पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसडीएम विवेक कुमार यादव का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। नारेबाजी से भी माहौल को गरमाने का प्रयास किया गया।