{"_id":"59c173dc4f1c1b2a688b56a2","slug":"201505850332-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत निगम के कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के एक मोहल्ले में विद्युत मीटर रीडिंग की जांच करने गए कर्मचारियों को घेरा लिया। एक कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा । वह किसी तरह अपनी बाइक को छोड़कर भागा। उधर मकान के सदस्यों ने परिवार की महिलाओं पर अश्लील हरकतें और मारपीट करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है।
विद्युत निगम के एक्सईएन राजवीर सिंह ने बताया मंगलवार को टीम मीटर रीडिंग की जांच करने के लिए मकान में गई। वहां पर बिजली चोरी की जा रही थी। इस संबंध में जानकारी करने पर आरोपी लोगों ने टीम को घेर लिया। एक कर्मचारी की बुरी तरह से पिटाई की। उसके कान से भी फिलहाल कम सुनाई दे रहा है। इसकी पुलिस से शिकायत कर दी ।
उधर मकान में रहने वाले युवक का कहना है कि शाम करीब तीन बजे दो बाइकों पर सवार होकर चार लोग आए और खुद को विद्युत निगम के कर्मचारी बताते मीटर की जांच करने लगे। उस समय घर पर महिलाएं थी। उनसे पुराने बिल मांगे। आरोपी घर में घुसने लगे। महिलाओं ने कहा मीटर बाहर लगा है। उसको चेक कर लो। पुराने बिल कल दिखा दिए जाएंगे। आरोपी मना करने के बाद भी घर में घुस आए और उनके साथ अभद्रता कर अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर हमला कर दिया। इसमें उसकी मां घायल हो गई। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। आरोपी अपनी बाइक को छोड़कर फरार हो गए। उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिला। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ। उधर कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।