फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुरादनगर के लुटेरों ने की थी लहचौड़ा की दंपति से लूटपाट

मुरादनगर के लुटेरों ने की थी लहचौड़ा की दंपति से लूटपाट

Sun, 17 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
मुरादनगर के लुटेरों ने की थी लहचौड़ा की दंपति से लूटपाट
चांदीनगर (बागपत) । गाजियाबाद में गिरफ्तार तीन बदमाशों ने बागपत में लूटपाट की वारदात करने का इकबाल किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने ही लहचौड़ा की दंपति से लूटपाट की । पुलिस उनको पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर लूटा गया सामान बरामद करेंगी।
विज्ञापन

चांदीनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने बताया जनपद गाजियाबाद के निवाड़ी थाना पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपी आमिर, कासिम और शमशाद उर्फ काला निवासी मुरादनगर है। आरोपियों ने मेरठ के जानी क्षेत्र में मर्डर की वारदात को अंजाम दे रखा है। पूछताछ में आरोपियों ने 10 दिन पहले लहचौड़ा के मोनू और उसकी पत्नी से हुई लूटपाट समेत दो वारदातों का इकबाल किया है। उन्होंने बताया आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर लूटी गई बाइक और अन्य सामान बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन


पीड़ित मोनू ने निवाड़ी थाने में पहचाना एक बदमाश
बागपत। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाशों के पकड़े जाने का पता चलते ही पीड़ित मोनू निवाड़ी थाने में पहुंच गया। वहां उसने एक बदमाश को पहचान लिया। आरोपी ने बताया उसने लूटी गई बाइक को रास्ते में ही फेंक दी थी। इसके बाद बस में सवार होकर मुरादनगर चले गए । पुलिस ने बदमाश द्वारा बताए स्थान पर बाइक को तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed