{"_id":"59b994504f1c1b2b688b46b6","slug":"201505334352-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती के नाम पर नौ युवकों से हड़पे 31.5 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना में भर्ती के नाम पर नौ युवकों से हड़पे 31.5 लाख
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग सामने आया है। इसमें महिला भी शामिल है। एक गैंग ने नौ युवकों को भर्ती कराने के नाम पर 31.5 लाख रुपये ठगे। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दोघट थाना में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
पुसार गांव के मुकेश ने दी तहरीर में कहा अनुज पुत्र रामपाल, रविता पत्नी अनुज, क्रिश उर्फ सनुज पुत्र सोमपाल, सुशीला पत्नी सोमपाल निवासी डूंगर (शामली) और रविंद्र मलिक निवासी फुगाना (शामली) उसके रिश्तेदार हैं। आरोपी अनुज अप्रैल 2016 में उनके घर आया और कहा उसकी सेना में अच्छी जान पहचान है। जल्द ही सेना में भर्ती निकलने वाली है। यदि तुम्हारा कोई मिलने वाला लड़का हो तो बता देना। उसकी नौकरी लगवा दी जाएगी। प्रति लड़का 3.5 लाख रुपये लगेंगे। उसकी बात पर विश्वास करके रिश्तेदारी में संपर्क किया। आरोपी अनुज सहित अन्य आठ लोग जून 2016 को उनके घर में आए। इनमें युवक विपिन कुमार, नितिन और अंकुर निवासी करनावल, प्रशांत निवासी रजापुर (मेरठ), सचिन तोमर निवासी पुसार, अंकुश राणा, रूपक, दीपक और युवती रूबी निवासी भारसी (शामली) शामिल हैं। उस समय आरोपियों ने 5-6 लाख की मांग की, ताकि कार्रवाई शुरू की जा सके। आरोपी धीरे-धीरे रुपये लेते रहे। आरोपियों ने नौकरी लगाने के नाम पर 31.5 लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र सभी लड़कों को दे दिए। पता चलने पर उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये मांगे। आरोपियों ने कुछ रुपये के चेक दे दिए जो बैंक में बाउंस हो गए। मुकेश के मुताबिक पैसे मांगने पर आरोपियों ने रुपये देने से इंकार कर दिया और 18 जून 2017 को घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। बचाव में उसकी पत्नी आई तो उसके साथ भी मारपीट की। उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। दोघट थाना प्रभारी चितवन कुमार ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
रमाला थाने में भी हो चुका है मुकदमा दर्ज
बागपत। आर्मी सहित अन्य विभागों में भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामला पहले भी सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों रमाला थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । इसके बावजूद पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
मंत्रालय में नौकरी लगवाने
के नाम पर की ठगी
बागपत। खेकड़ा के एक युवक से कस्बे के ही तीन लोगों ने दिल्ली मंत्रालय में नौकरी लगाने का झांसा देकर कई लाख रुपये ठगे थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।