फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बंटवारें को लेकर दो सगे भाइयों में मारपीट

बंटवारें को लेकर दो सगे भाइयों में मारपीट

Sun, 03 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
बंटवारें को लेकर दो सगे भाइयों में मारपीट
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर दो सगे भाइयों में बंटवारे को लेकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और मार्ग जाम हो गया। बाद में लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया। हालांकि मामला पुलिस में नहीं पहुंचा। वहीं कांशीराम कॉलोनी मलकपुर रोड पर शराब पीकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ को लेकर मारपीट की घटना में एक पक्ष के तीन महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
रेलवे रोड पर उस समय भीड़ जमा हो गई, जब दो सगे भाइयों में बंटवारे को लेकर जमकर मारपीट हुई और मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। 20 मिनट तक चली इस मारपीट की घटना को लेकर लोगों ने काफी बीच-बचाव के प्रयास किए, लेकिन दोनों भाई लड़ते रहे। बाद में समाज के कुछ लोगों ने बीच में घुसकर दोनों भाइयों को अलग किया। तब जाकर जमा भीड़ हटी और मार्ग आवागमन के लिए खुला। हालांकि यह मामला अभी पुलिस तक नहीं पहुंचा है। कुछ समाज के लोग दोनों में समझौते का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरेराम यादव ने बताया अभी तक कोई भी इस संबंध में सूचना देने नहीं आया है। यदि आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मलकपुर रोड पर स्थित कांशीराम कॉलोनी में पांच छह लोगों ने शराब पीकर महिलाओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब लोगों ने विरोध किया तो शराब पीये लोगों ने सरिया से उन पर हमला बोल दिया। इसमें एक ही पक्ष के तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। इनमें राजकुमार, राहुल, कमल, सीमा, पुष्पा, पिंकी, अजब सिंह हैं। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी । पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed