फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुरा डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार

पुरा डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
पुरा डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार
पुरा डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बागपत। पुरा गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है। केस के पांच आरोपी पहले जेल जा चुके हैं।

पुरा गांव में महिला बबीता अपनी माता कृष्णा देवी के साथ 28 जुलाई की सुबह खेत में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई । वहां खेत में ज्वार काटते समय उनकी हत्या कर दी। मृतका के परिजनों की तहरीर पर बबीता के देवर आदेश, ससुर राजपाल, आदेश के साले रोहित निवासी गल्हैता और तीन अज्ञात के खिलाफ बालैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुख्य आरोपी आदेश के अलावा केस की विवेचना में प्रकाश में आए शाहरुख, विकास और अन्नु निवासी मवी कलां को गिरफ्तार कर जेल भेज। तीन दिन पहले बालेंद्र उर्फ बिल्लू ने कोर्ट में सरेंडर किया। केस के आरोपी रोहित को पुलिस ने पुरा के हिंडन पुल के पास से गिरफ्तार किया। बालैनी थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा आरोपी रोहित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है। उसको कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेजा। बबीता के आरोपी ससुर राजपाल की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी। जल्द ही उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed