फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मासूम की मौत का राज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मासूम की मौत का राज

Wed, 15 May 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मासूम की मौत का राज
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में डीएम के आदेश पर पुलिस ने मासूम दिपांशु के शव को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को बच्चे का शव फांसी पर लटका मिला था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को दफना दिया था। मंगलवार को पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर कलां गांव निवासी ईश्वर सिंह का सात वर्षीय बेटा दिपांशु कक्षा एक का छात्र था। सोमवार की सांय साढ़े तीन बजे के लगभग दिपांशु का शव चुनरी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को श्मशान घाट में दफना दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। मंगलवार को मृतक छात्र के पिता ईश्वर सिंह ने कोतवाली में बेटे की हत्या की आशंका जताकर तहरीर दी। डीएम पवन कुमार से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। डीएम पवन कुमार ने पुलिस को जमीन से शव को निकालने के आदेश दिया। सीओ ओमपाल सिंह, नायब तहसीलदार राम नयन सिंह व कोतवाली प्रभारी की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से जमीन खोदकर बच्चे के शव को निकाला गया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

20 घंटे बाद जमीन से निकाला शव
बागपत। पुलिस टीम ने सरूरपुर गांव के मृतक दिपांशु के शव को 20 घंटे बाद गड्ढा खोदकर से जमीन से निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यदि परिजन सोमवार को ही पुलिस को समय पर सूचना दे देते तो शव का पोस्टमार्टम पहले ही हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों में मचा हुआ कोहराम
बागपत। सरूरपुर गांव में दिपांशु की मौत के बाद परिवार दहशतजदा है। मृतक की मां, बहनों और भाई का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने कहा उनके परिवार की गांव के किसी भी व्यक्ति से कोई दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed