फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाघू में प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष में संघर्ष

बाघू में प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष में संघर्ष

Tue, 07 May 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
बाघू में प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष में संघर्ष
बागपत। बाघू गांव में रास्ते से ट्रक हटाने को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच संघर्ष हुआ। पूर्व प्रधान पक्ष ने प्रधान सहित पांच लोगों को धारदार हथियार और लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल प्रधान के बेटे ने पूर्व प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन

बाघू गांव के प्रधान सुरेंद्र पुत्र धनपाल सिंह ने बताया कि वह रविवार की रात में अपने भट्ठे से स्कॉर्पियो गाड़ी से घर लौट रहा था। उसके साथ भाई विनोद, भतीजा गौतम, विकास भी गाड़ी में सवार थे। जब वे गांव के पास पहुंचे तो पूर्व प्रधान तेजी सिंह के पक्ष के ओमवीर ने अपना ट्रक रास्ते के बीच में खड़ा कर उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। पूर्व प्रधान से उनकी रंजिश चल रही थी। इसी समय पूर्व प्रधान सहित नौ लोगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उन पर हमला बोल दिया। इसमें प्रधान सुरेंद्र, भाई विनोद, भतीजा गौतम, विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने एक ग्रामीण पर भी हमला बोल दिया। इसमें वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में प्रधान को हायर सेंटर रेफर किया। घायल प्रधान के बेटे अमित कुमार ने पूर्व प्रधान तेजी सिंह, ओमवीर, कर्मवीर, आकाश, संदीप, कुलदीप, विक्रांत, गौरव, सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी है । कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वे फरार है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed