फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गाली गलौच करने पर सास को मारा, तमंचा बरामद

गाली गलौच करने पर सास को मारा, तमंचा बरामद

Tue, 19 Mar 2019 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
गाली गलौच करने पर सास को मारा, तमंचा बरामद
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने सास के हत्यारोपी दामाद को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया। उसने कहा सास मुझे और मेरी मां के साथ गाली गलौच करती थी। इससे परेशान होकर मैंने अपनी सास की हत्या कर दी।

हत्या का खुलासा कर एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अमित पुत्र गजें सिंह कोताना रोड आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला है। 16 मार्च की रात्रि में उसने अपनी सास संतोष देवी स्वर्गीय देशपाल आवास विकास कॉलोनी की गोली मारकर हत्या कर दी । इस मामले में मृतक के पुत्र संदेश कुमार ने अमित कुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई । उन्होंने बताया कि सोमवार को बड़ौत पुलिस ने हत्यारोपी अमित को चौकी औद्योगिक क्षेत्र के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक कार नंबर डीएल 7सी टी 7188 भी बरामद की है। उन्होंने बताया हत्यारोपी के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, अवैध हथियार करने, गैंगस्टर एक्ट, यूपी गुंडा अधिनियम आदि के 12 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी अमित को पकड़ने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राकेश राणा, कांस्टेबल अवतार, विकास, हरीश शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed