फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सात लाख की ठगी करने वाले ने कोर्ट में किया सरेंडर

सात लाख की ठगी करने वाले ने कोर्ट में किया सरेंडर

Tue, 29 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
सात लाख की ठगी करने वाले ने कोर्ट में किया सरेंडर
बागपत।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति में नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि उसका पिता अभी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास कर रही है। कोर्ट से आरोपी को जेल भेजा।

मोहल्ला देशराज बागपत निवासी दिनेश नारायण से बेटे की किसान सेवा सहकारी समिति में नौकरी लगवाने के लिए नाम पर सुनील और उसके पिता धर्मपाल निवासी गायत्री पुरम मोहल्ला बागपत ने लाख रुपये की लिए थे। जुलाई 2018 में उसे एक नियुक्ति पत्र दिया और कहा गया कि अक्तूूबर माह में साधन सहकारी समिति लिमिटेड, बावली पर ज्वाइन करना है। जब उसका बेटा वहां ज्वाइनिंग के लिए पहुंचा तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसको सात लाख रुपये का चेक दे दिया। चेक बैंक में बाउंस हो गया। आरोपियों ने रुपये देने से मना कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने 21 नवंबर को कोतवाली पर पिता और पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। फरार चल रहे आरोपी सुनील ने पुलिस को चकमा देकर सोमवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि उसका पिता अभी फरार है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस के दबाव के चलते आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया। फरार आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed