फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR against husband and seven in-laws

दहेज उत्पीड़न: पति समेत सात ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 03 Sep 2026 05:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
FIR against husband and seven in-laws
- बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बहादराबाद। क्षेत्र की एक विवाहिता ने लक्सर के पोडोवाली निवासी ससुरालियों पर दहेज में कार की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई और बेटी के जन्म के बाद उसे लगातार ताने दिए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।



पुलिस के अनुसार, शांतरशाह निवासी रेखा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह एक मार्च 2025 को पोडोवाली, लक्सर निवासी नवीन के साथ हुआ था। विवाह में उसके मायके वालों ने करीब 15 लाख खर्च कर दहेज का सामान, जेवरात और बुलेट मोटरसाइकिल दी थी। आरोप है कि शादी से पहले ससुराल पक्ष ने परिवार के पास करीब 100 बीघा जमीन होने की बात बताई थी। रेखा का आरोप है कि शादी के पहले दिन ही कार की मांग कर डाली। कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग कार नहीं मिलने को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन




आरोप है कि गर्भवती होने के बाद पति और जेठानी ने घर के काम को लेकर उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। गर्भावस्था के सातवें महीने में भी पति, ससुर और जेठानी ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। 22 नवंबर 2025 को उसने बेटी नव्या को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि प्रसव के दौरान सास ने ऑपरेशन के खर्च के लिए उसके सोने-चांदी के जेवर अपने कब्जे में ले लिए। 23 जनवरी 2026 को पति नवीन, ससुर जगदीश कुमार, सास प्रमिला, जेठ संदीप, जेठानी रूबी, मीनाक्षी, जेठ विनय ने मारपीट की। इसके बाद तीन फरवरी 2026 को विवाहिता और उसकी छह माह की बेटी को ससुराल से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। सीओ संजय चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed