फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shutter lock broken; 16 mobile phones worth four lakh rupees and other items stolen.

Gurugram News: शटर का ताला तोड़कर चार लाख के 16 मोबाइल व अन्य सामान चोरी

Thu, 03 Sep 2026 05:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Shutter lock broken; 16 mobile phones worth four lakh rupees and other items stolen.
मोबाइल की दुकान पर चोरी करते दो युवक। सीसीटीवी फुटेज
- सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, मुंह पर कपड़ा बांधे दिखे दो युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर चौक स्थित राधा कृष्णा मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर दो युवकों ने 16 मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुकान मालिक सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह एक सितंबर की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर गए थे। दो सितंबर की सुबह करीब सात बजे दुकान पहुंचे तो शटर के ताले कटे मिले। उन्होंने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में दो युवक रात करीब दो बजे दुकान में घुसते दिखाई दिए। दोनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। आरोपियों ने आठ सैमसंग एंड्रॉइड, छह मोटो एंड्रॉइड और दो नोकिया कीपैड मोबाइल चोरी किए। इसके अलावा स्मार्टवॉच, बड्स समेत अन्य एक्सेसरीज भी ले गए। आरोपी बैग में सामान भरकर फरार हो गए और दुकान का शटर खुला छोड़ दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

कोट-
सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होते ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -मुकेश कुमार, जांच अधिकारी, बिलासपुर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article