{"_id":"5bae7a53867a557f24049390","slug":"191538161235-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार में दिए 200 रूपये मांगने पर युवक पर की फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार में दिए 200 रूपये मांगने पर युवक पर की फायर
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार के रुपये मांगने पर किया फायर
बड़ौत। हिलवाडी गांव में बृहस्पतिवार की रात उधार दिए गए 200 रुपये मांगने पर एक युवक ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिससे युवक वह बाल-बाल बच गया। इस मामले मेें उसने गांव के एक युवक को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित जितेंद्र पुत्र सुखपाल हिलवाड़ी गांव निवासी है। उसने कुछ दिन पूर्व गांव के ही एक युवक को 200 रुपये उधार दिए थे। बृहस्पतिवार की रात जब जितेंद्र ने गली से गुजर रहे युवक से रुपये मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। इस पर उनकी कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद युवक दोबारा आया और जितेंद्र पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वह बाल-बाल बचा। गोलियों की आवाज सुनकर लोग उधर दौडे़ तो वह युवक भाग निकला। जितेंद्र ने गांव के ही दीपक को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक दीपक को धर दबोचा और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।