फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सर्राफा व्यापारी सुनील हत्याकांड का नहीं हुआ खुलासा

सर्राफा व्यापारी सुनील हत्याकांड का नहीं हुआ खुलासा

Sun, 09 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सर्राफा व्यापारी सुनील हत्याकांड का नहीं हुआ खुलासा
बागपत।
विज्ञापन

अमीनगर सराय के सर्राफा व्यापारी सुनील गुप्ता हत्याकांड का पुलिस दो माह बाद भी खुलासा नहीं कर पाई। पुलिस ने मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। घटना का खुलासा न होने से व्यापारी में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
अमीनगर सराय निवासी सर्राफ सुनील गुप्ता पुत्र नानक चंद गुप्ता की 29 जून की रात में बदमाशों ने अमीनगर सराय-बड़ौत मार्ग पर तितरौदा पुलिस चौकी के पास गोली मारकर हत्या की। मृतक के बेटे गौरव गुप्ता ने सिंघावली अहीर थाने में बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस इस हत्याकांड का दो माह बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस ने कुछ दिन मामले की जांच की, लेकिन जब कोई सुराग हाथ नहीं लगा तो ठंडे बस्ते मेें डाला। इस मामले की विवेचना तक बंद कर दी। पुलिस पीड़ित परिवार से ही हत्या के सबूत मांग रही है। बेटे गौरव ने बताया कि उसके पिता के सिर में दो गोलियां मारी। उसके पिता की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस पीड़ित परिवार को ही परेशान करती है। घटना का खुलासा न होने पर कस्बे के व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा पहले भी व्यापारियों के साथ कई घटनाएं हो चुकी है। अब व्यापारी सुरक्षित नहीं रहे। पिछले वर्ष सर्राफ के शोरूम में हुई लाखों की डकैती का आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। बेखौफ बदमाश व्यापारी के साथ घटनाएं कर रहे हैं। पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा तक नहीं कर पा रही है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या को हादसे में बदलने का किया था प्रयास
बागपत। सर्राफ सुनील गुप्ता की हत्या को पुलिस ने हादसे में बदलने के लिए पूरा प्रयास किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले पुलिस अफसर भी घटना को हादसा ही मानकर चल रहे थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई । सर्राफ के सिर में सटाकर गोली मारी गई थी। गोली सिर के आरपार निकल गई।


घर की आर्थिक स्थिति हो गई कमजोर
बागपत। मृतक सर्राफ सुनील गुप्ता के घर की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। अब परिवार में कोई कमाने वाला नहीं रहा है। व्यापारी की हत्या के बाद परिजनों को दुकान भी बंद करनी पड़ी। घर में दो जून की रोटी के भी लाले पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed