फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जनता एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत

जनता एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत

Tue, 28 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
जनता एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत
बागपत।
विज्ञापन

सूजरा रेलवे हाल्ट के पास दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर 26 वर्षीय युवक ने जनता एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। जीआरपी बड़ौत मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के पीछे गृह कलह बताई जा रही है।

नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी मिद्दे का 26 वर्षीय बेटा शेर खान उर्फ सोनू गाजियाबाद जनपद के लोनी में सिलाई का काम करता था। सोमवार की सुबह नौ बजे सूजरा रेलवे हाल्ट के पास दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही जनता एक्सप्रेस ट्रेन के आगे युवक कूद गया। ट्रेन चालक लाल बहादुर ने पावर ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। ट्रेन की टक्कर लगने से युवक घायल हो गए। ट्रेन चालक उसे घायल अवस्था में उठाकर बागपत रोड रेलवे स्टेशन पहुंचा, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी बड़ौत बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आत्महत्या का कारण गृह कलह बताया। पिता मिद्दे ने बताया कि सोमवार की सुबह आठ बजे वह घर से लोनी के लिए चला गया। दोपहर को सूचना मिली की कि उसने ट्रक के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घर में कोई विवाद भी नहीं था। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामला जीआरपी बड़ौत क्षेत्र का है। जीआरपी ने ही मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed