फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दो माह से अपहृत किशोरी बरामद, कोर्ट में बयान दर्ज

दो माह से अपहृत किशोरी बरामद, कोर्ट में बयान दर्ज

Sun, 19 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
दो माह से अपहृत किशोरी बरामद, कोर्ट में बयान दर्ज
बागपत।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से दो माह पहले अपहृत हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज कराए। कोर्ट से किशोरी को कानपुर नारी निकेतन भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से 16 जून को पांच युवक कक्षा दस की छात्रा का अपहरण कर ले गए। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 14 अगस्त को माता-पिता ने किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का आरोप लगाते किशोरी की बरामदगी न होने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर ईद पर आत्मदाह की चेतावनी दी । इस मामले में शनिवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल प्रशिक्षण कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया । वह अपनी मर्जी से एक विशेष समुदाय के युवक के साथ घर से चली गई थी। उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर अपना नाम अफ्शा रखा और युवक से निकाह किया। किशोरी दसवीं की मार्कशीट के हिसाब से नाबालिग पाई गई। कोर्ट से किशोरी को कानपुर के नारी निकेतन भेजा। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि किशोरी को कानपुर नारी निकेतन भेजा। आरोपी युवक ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है, इसलिए उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed