फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मिलाना में लाठी-डंडों से परिवार पर हमला किया

मिलाना में लाठी-डंडों से परिवार पर हमला किया

Mon, 30 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मिलाना में लाठी-डंडों से परिवार पर हमला किया
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

मिलाना गांव में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया। इसमेें युवती सहित तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर हजारों रुपये की नगदी और मोबाइल भी लूटकर ले गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया । घायलों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

मिलाना गांव निवासी आशु पुत्र असगर ट्रक चालक है। उसने बताया कि वह शनिवार की शाम घर लौटा । उसके परिजनों ने शिकायत की कि पड़ोसी उन्हें कई दिन से परेशान कर रहे हैं। वह पड़ोसियों के घर शिकायत करने गया तो उनसे उसकी कहासुनी हो गई। थोड़ी देर जब वह घर पर बैठा हुआ था तो पड़ोसी पांच-छह लोग घर में घुस आए और लाठी और डंडों से उस पर हमला कर दिया। बचाव में आए उसके पिता असगर और बहन रुखसाना को भी घायल कर दिया। इसमें तीनों गंभीर घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर आशु से 56 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल भी लूटकर ले गए है। इस संबंध में घायलों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed