{"_id":"5b54dc6f4f1c1bed5e8b4c31","slug":"191532288111-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप की हत्या में कक्षा दस के दो छात्र गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुलदीप की हत्या में कक्षा दस के दो छात्र गिरफ्तार, दो फरार
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के बड़ावद गांव के जंगल में छह दिन पहले गोली मारकर की गई युवक की हत्या में पुलिस ने कक्षा 10 के दो छात्रों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। पकड़े गए दोनों छात्रों ने बताया कि मृतक और उसका एक साथी उनसे रोज बीयर मंगवाते थे और बीयर लाकर नहीं देने पर वे उनकी पिटाई भी करते थे। इससे तंग आकर उन्होंने कुलदीप की हत्या कर दी।
बड़ावद गांव के जंगल में 17 जुलाई को बड़ावद निवासी कुलदीप उम्र 20 वर्ष पुत्र यशपाल सिंह की गोली मारकर हत्या की। कुलदीप के दादा मास्टर सुखराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई । रविवार की सुबह बिनौली थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट को मुखबिर से सूचना मिली की कि कुलदीप की हत्या में शामिल दो छात्र बाइक से बड़ौत की ओर जा रहे हैं। उन्होंने मय फोर्स बड़ौत मेरठ मार्ग पर स्थित रंछाड़ मोड़ पर गांव रंछाड़ निवासी छात्र और गुराना निवासी छात्र को गिरफ्तार किया। दोनों कक्ष दस के छात्र हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनसे पास एक-एक 315 बोर तमंचा व एक-एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
थाने लाकर पूछताछ में दोनों छात्रों ने कुलदीप की हत्या करना कुबूल किया। उन्होंने बताया दोनों बड़ावद निवासी दो छात्रों के साथ बड़ौत के एक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ते हैं। हम चारों में गहरी दोस्ती है। उन्होंने बताया कि कुलदीप और उसके गांव का ही निखिल पुत्र कृष्णपाल बड़ावद निवासी दो दोस्तों से रोज बीयर मंगवाकर पीते थे और बीयर न लाकर देने पर वह उनके साथ मारपीट करते थे। इससे तंग आकर उन्होंने कुलदीप और निखिल की हत्या करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
वारदात के दिन चारों ट्यूशन की छुट्टी कर तमंचे और कारतूस लेकर बड़ावद गांव के जंगल में एक ट्यूबवेल पर पहुंचे। वहां कुलदीप और निखिल को भी बुलाया। दोनोंके वहां पहुंचने पर बातचीत शुरू हो गई। इसी दौरान एक साथी ने मौका पाकर निखिल की कनपटी से तमंचा सटाकर फायर किया, लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद दूसरे साथी ने तमंचा निखिल पर तान दिया तो उसे धक्का देकर भागने में सफल रहा । इसके बाद कुलदीप के बीच हाथापाई शुरू हो गई। तभी मौका पाकर कुलदीप को गोली मार दी। उन्होंने कहा यदि निखिल नहीं भागता तो वह भी मारा जाता। पुलिस ने पकड़े गए दोनों छात्रों को न्यायालय बागपत में पेश किया वहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह मेरठ भेजा। थाना प्रभारी बिनौली देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि फरार दोनों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।