{"_id":"5af352f84f1c1b86098b9473","slug":"191525895928-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन की चिंगारी से गन्ने की फसल जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत लाइन की चिंगारी से गन्ने की फसल जली
Updated Thu, 10 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत लाइन की चिंगारी से गन्ने की फसल जली
दोघट (बागपत)। गैडबरा गांव के जंगल में जर्जर एचटी विद्युत लाइन से चिंगारी गिरने पर किसान की दो बीघा गन्ने की फसल जल गई। नाराज किसानों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की।
गैडबरा गांव निवासी किसान ईश्वर के खेतों के ऊपर से होकर गुजर रही विद्युत लाइन के तारों से उठी चिंगारी से गन्ने की फसल में आग लग गई। किसानों ने बिजलीघर पर सूचना देकर सप्लाई बंद कराई और मिट्टी, पानी डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक किसान की दो बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। इससे नाराज किसानों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि तार काफी ढीले हैं। निगम के अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़ित किसान ने निगम के खिलाफ दोघट थाने में तहरीर दी है। इसमें अजय, विनय, जसवीर, ब्रहम सिंह, शीतल प्रसाद, सत्यपाल, विकास, प्रमोद आदि शामिल रहे।