{"_id":"5ae3857e4f1c1b350a8b6d45","slug":"191524860286-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले घूम रहे हत्याकांड के तीन आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुले घूम रहे हत्याकांड के तीन आरोपी
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बागपत। गौरीपुर जवाहर नगर के किशोर आकाश की हत्या के मामले में पुलिस फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। मुकदमे की पैरवी कर रही मृतक की मां को आरोपी बार-बार हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित महिला ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
गौरीपुर जवाहर नगर निवासी प्रमिता पत्नी स्वर्गीय सत्यवान ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया जनवरी 2018 में असारा गांव के जंगल में उसके बेटे आकाश की गोली मारकर हत्या की। इस मामले में भभीसा निवासी बबलू, रमेश्वर, कंवर पाल के खिलाफ रमाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस जांच में असारा निवासी शकील, जाकिर, उम्मेद के नाम प्रकाश में आए । पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस इस मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही हैं। आरोपी लगातार महिला को फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बुधवार को वह कोर्ट में गई थी तो रास्ते में उसे हत्या की धमकी दी। उसने जान माल की सुरक्षा की मांग की है।