{"_id":"5ab005c44f1c1bc3758b659b","slug":"191521485252-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी नलकूप के बहाने किसानों से की जा रही अवैध उगाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी नलकूप के बहाने किसानों से की जा रही अवैध उगाही
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कोताना रोड पर स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय में निजी नलकूप के बहाने किसानों से अवैध उगाही की जा रही है। सोमवार को निजी नलकूप कनेक्शन के नाम पर कार्यालय में मौजूद दलालों के किसानों से अवैध वसूली की भनक लगने पर विद्युत मजदूर पंचायत के सदस्यों ने दलालों को दौड़ाया। पंचायत के सदस्यों ने इस संबंध में एसई को अवगत कराकर उक्त दलालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
एक्सईएन प्रथम कार्यालय में सक्रिय दलाल पिछले एक माह से कर्मचारियों की मिलीभगत से क्षेत्र के किसानों से निजी नलकूप कनेक्शन के बहाने अवैध वसूली कर रहे हैं। इसका खुलासा सोमवार को उस समय हुआ जब कुछ दलाल कार्यालय में मौजूद किसानों को बहकाकर उनसे रुपये एठने का प्रयास कर रहे थे, इसकी भनक जैसे ही विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर को लगी तो वे भड़क उठे और उन्होंने पंचायत के सदस्यों के साथ मिलकर कार्यालय में मौजूद दलालों को वहां से सख्ती से खदेड़ दिया। बाद मेें जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने इसकी जानकारी एसई रामबीर सिंह और अधिशासी अभियंता प्रथम राहुल शर्मा को दी। इस संबंध मेें जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कहा कई दलालों के खिलाफ पूर्व एक्सईएन प्रथम अजय कुमार के आदेश पर पंचायत के सदस्य आरिफ के साथ गाली-गलौच करने पर रिपोर्ट दर्ज की, इसके बाद भी उक्त दलाल किसानों से निजी नलकूप कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली करने से बाज नहीं आ रहे हैं। एसई रामबीर सिंह ने कहा किसानों से अवैध वसूली बर्दास्त नहीं होगी। जल्द ही कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एक्सईएन प्रथम राहुल शर्मा ने कहा दलालों का प्रवेश कार्यालय पर वर्जित है। इसके बाद भी कोई किसानों से अवैध उगाही करता पकड़ा तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।